शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें जवान बनाने के नाम पर गलत दवाएं दी जा रही हैं।
Image Credit : social media
आयुर्वेदिक दवाओं में भस्म की जगह राख और चूर्ण में पिसी हुई सामान्य पत्तियां मिली हैं। ये खुलासा आयुर्वेद विभाग की राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच में हुआ है।
Image Credit : social media
गुणवत्ताविहीन पाए जाने वाली दवाओं में ज्यादातर शक्तिवर्धक दवाएं हैं। इसमें भस्म में राख मिली है। उसमें कोई पौष्टिक तत्व नहीं थे। इसी तरह चूर्ण में भी संबंधित दवा पैकेट पर दर्ज तत्व नहीं थे।
Image Credit : social media
आयुर्वेद विभाग की राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में हुई जांच में सीरप में सिर्फ सीरा पाया गया है। दर्द निवारक दवाओं में साधारण तेल व कपूर मिला हुआ था। यही हाल अन्य दवाओं का भी है।
Image Credit : social media
मर्दाना ताकत के लिए लोग इन दवाओं का जमकर सेवन कर रहे हैं। जवान बने रहने के चक्कर में कई तरह की नई बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। पेट की बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
Image Credit : social media
अब आयुर्वेद निदेशक ने सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारियों को दवाओं की जांच के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।