रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन, कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना

अमर उजाला

Fri, 11 October 2024

Image Credit : अमर उजाला

जमशेदजी टाटा (1839-1904)

जमशेदजी टाटा ही टाटा समूह के संस्थापक हैं। उन्होंने टाटा समूह के टाटा स्टील, टाटा होटल्स और हाइड्रोपावर बिजनेस की शुरुआत की थी। 
Image Credit : wikipedia

दोराबजी टाटा (1859-1932)

जमशेदजी टाटा के बड़े बेटे दोराबजी टाटा ने जमशेदजी टाटा के निधन के बाद टाटा समूह की कमान संभाली। टाटा स्टील और टाटा पॉवर को स्थापित करने में दोराबजी टाटा ने अहम भूमिका निभाई।
Image Credit : wikipedia

रतनजी टाटा (1871-1918)

जमशेदजी टाटा के छोटे बेटे रतनजी टाटा ने टाटा समूह के विस्तार में अहम भूमिका निभाई और टाटा के कॉटन और टेक्सटाइल बिजनेस को बढ़ाने में इनकी भूमिका खास रही।
Image Credit : wikipedia

जेआरडी टाटा (1904-1993)

रतनजी टाटा और फ्रांसीसी महिला सुजैन की संतान जेआरडी टाटा 50 साल से ज्यादा समय तक टाटा समूह के चेयरमैन रहे। टाटा एयरलाइंस की स्थापना जेआरडी टाटा ने ही की थी। जिसे आज एयर इंडिया के नाम से जाना जाता है।
Image Credit : Tata group

नवल टाटा (1904-1989)

रतनजी टाटा ने नवल टाटा को गोद लिया था। नवल टाटा ने भी टाटा समूह में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। नवल टाटा ने सूनी टाटा और सिमोन टाटा से शादी की थी।
Image Credit : Wikipedia

रतन टाटा (1937-2024)

नवल टाटा और सूनी टाटा के बेटे रतन टाटा ने 1991 से लेकर 2012 तक टाटा समूह की कमान संभाली। 2016 में वे टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन बने और 2017 तक इस पद पर रहे। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने सफलता की नईं ऊंचाइयों को छुआ। उनका नौ अक्तूबर को निधन हो गया। 
Image Credit : अमर उजाला

नोएल टाटा (1957 में हुआ जन्म)
नोएल टाटा

नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से नोएल टाटा का जन्म हुआ। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। रतन टाटा के निधन के बाद उनको टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।  

Image Credit : अमर उजाला

तस्वीर में E के बीच लिखा है F, क्या आप 20 सेकेंड में ढूंढ सकते है?

अमर उजाला
Read Now