अमर उजाला
Fri, 7 October 2022
भारत जोड़ो यात्रा को एक महीने पूरे हो चुके हैं। फिलहाल यह यात्रा कर्नाटक के मांड्या में है, जहां कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसमें हिस्सा लिया।
जैसे-जैसे यह यात्रा आगे बढ़ी है, वैसे ही इसके साथ विवाद भी जुड़े। फिर चाहे वह कर्नाटक के झंडे पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर विवाद हो या चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सब्जीवालों को दी गई धमकी का मामला।
तमिलनाडु से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा से सबसे बड़ा विवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ड्रेस में आग लगी दिखाने के पोस्ट से जुड़ा रहा।
राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो यात्रा में एक और विवाद उनकी कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया के साथ बैठक के दौरान जुड़ा।
भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पैदल यात्रा के दौरान बरबेरी (Burberry) ब्रांड की टी-शर्ट पहनकर घूम रहे हैं, जिसकी कीमत 41 हजार रुपये है।
भारत जोड़ो यात्रा के साथ केरल के कोल्लम में विवाद तब जुड़ा, जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर रास्ते में खड़े सब्जीवालों से जबरन चंदा वसूलने का आरोप लगा।
राहुल गांधी जब कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत कर रहे थे, तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को श्रद्धांजलि नहीं दी।
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी