अमर उजाला
Fri, 9 September 2022
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भारत से गहरा नाता रहा है। वह अपने महारानी काल में तीन बार भारत आई थीं।
महारानी एलिजाबेथ पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई थीं। तत्कालीन पीएम पं. जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।
महारानी एलिजाबेथ ने मुंबई, चेन्नई व कोलकाता तथा आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया था। महारानी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों लोगों की सभा को भी संबोधित किया था।
एलिजाबेथ द्वितीय की दूसरी भारत यात्रा 7 नवंबर 1983 को हुई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने उनका स्वागत किया था।
दिवंगत महारानी 13 अक्टूबर 1997 को तीसरी बार भारत आई थीं। तत्कालीन पीएम इंद्र कुमार गुजराल और तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने उनका स्वागत किया था।
2015 और 2018 में पीएम मोदी ने ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ मुलाकात की थी। तब महारानी ने पीएम मोदी को गांधी जी का दिया हुआ रुमाल दिखाया था।
इस अनोखे गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग