अमर उजाला
Fri, 10 June 2022
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने नारेबारी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
सहारनपुर के नवाबगंज में लोगों ने जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्केट में खुली दुकानों पर पथराव किया। इस दौरान दहशत के कारण क्षेत्र में बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। 20 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद थाना मुगलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अब हालात काबू में है।
जुमे की नमाज के बाद देवबंद के रशीदिया मस्जिद के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। यहां नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
झारखंड की राजधानी रांची में भी हालात बेकाबू दिखे। यहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस फोर्स पर पथराव किया। 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जुमे की नमाज के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ। हाथरस में भी जुमे की नमाज के बाद हंगामा हुआ। हाथरस के पुरदिलनगर कस्के में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
ये पक्षी प्यास से तड़पता रहता है पर नहीं पीता है पानी