अमर उजाला
Fri, 24 June 2022
देश में राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। ऐसे में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में भाजपा के कई बड़े नेता संसद भवन पहुंचे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद रहे।
भाजपा के बड़े नेताओं के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी संसद भवन पहुंचे।
वहीं, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
यशवंत सिन्हा को 'जेड' श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू को भी जेड सुरक्षा दी गई थी।
आदिवासी उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा असमंजस में है। ऐसे में झामुमो ने कल बैठक बुलाई है।
दरअसल, 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
इस देश का राजा हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी