Precaution dose: कोरोना के खिलाफ मजबूत हुआ सुरक्षा कवच कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच देश में आज से वैक्सीन की तीसरी खुराक लगना शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व गंभीर बीमारी से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है। दुनिया में तीसरी खुराक को बूस्टर डोज कहा जा रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे एहतियाती डोज नाम दिया है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एहतियाती खुराक की घोषणा की थी। एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी, तीन करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर और 2.75 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक दी जानी है। कोरोना की दूसरी व तीसरी खुराक के बीच नौ महीने का अंतर होना आवश्यक है। न्यूज