निर्वाचन आयोग के नए निर्देश पर कदम उठाते हुए भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सूची जारी की है। सपा ने 20 को भाजपा ने 37 उम्मीदवारों के बारे में बताया है।
Image Credit : File
भाजपा की इस सूची में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है जिनके खिलाफ चार आपराधिक मामले लंबित हैं। इसे लेकर पार्टी का कहना है कि मौर्य अपनी विधानसभा के साथ पूरे राज्य में बहुत लोकप्रिय हैं।
Image Credit : Amar Ujala
सरधाना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें उम्मीदवार बनाने के फैसले पर पार्टी का कहना है कि वह राजनीतिक शत्रुता का शिकार हुए हैं और मामले गलत तरीके से दर्ज करवाए गए हैं।
Image Credit : File
समाजवादी पार्टी ने भी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे लोगों को उम्मीदवार बनाने पर सफाई दी है। इसने कहा है कि कई को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए टिकट दिया है। वह अपने क्षेत्र में लोकप्रिय भी हैं।
Image Credit : File
सपा के इन प्रत्याशियों में मथुरा से उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल, सरधाना से अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से योगेश वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी ने कहा है कि ऐसे उम्मीदवारों में से कई के खिलाफ मामले गलत हैं।