अमर उजाला
Tue, 19 July 2022
देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल से 21 जुलाई को पर्दा उठा जाएगा।
इससे पहले 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' दिल्ली पहुंच चुके हैं।
'मिस्टर बैलेट बॉक्स' कोई व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रयोग होने वाली मतपेटियां हैं।
सभी राज्यों से मतपेटियों को दिल्ली पहुंचाए जाने के लिए 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' नाम से हर विमान में एक-एक सीट रिजर्व की गई थी।
कड़ी सुरक्षा में इन मतपेटियों को दिल्ली लाया गया है। मतपेटी के बगल वाली सीट संबंधित अधिकारी के नाम से बुक की गई थी।
21 जुलाई को मतगणना होगी और इसी दिन देश के अगले राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी।
डॉक्टर ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा