देशभर में कितने नेता कोरोना संक्रमित

अमर उजाला

Wed, 12 January 2022

Image Credit : Pixabay

कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। देश में महामारी का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां भी इसकी चपेट में आने लगी हैं।

Image Credit : Pixabay

कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पिछले 10 दिन के अंदर देश के 39 बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, दो राज्यों के तीन उप मुख्यमंत्री और पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

Image Credit : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पॉजिटिव हैं। वहीं, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी संक्रमित हैं।

Image Credit : PTI (File)

केंद्रीय मंत्रियों में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अजय भट्ट, महेंद्र नाथ पाण्डेय, भारती पवार, अश्वनी चौबे भी संक्रमित हैं। गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी महामारी की चपेट में आ गए हैं। 

Image Credit : File

भाजपा नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद वरुण गांधी व मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, खुशबू सुंदर और पंकजा मुंडे कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, कांग्रेस में रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा भी पॉजिटिव हैं।

Image Credit : File

महाराष्ट्र में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत और राजन विचारे, मंत्री एकनाथ शिंदे, बालासाहब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और यशोमति ठाकुर कोरोना पॉजिटिव हैं। बंगाल में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, बाबुल सुप्रियो और कुणाल घोष पॉजिटिव हैं।

Image Credit : File

लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस की नजरें

File
Read Now