उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान का समर्थन किया।
Image Credit : File
मायावती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां की तरह भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस काल की तरह ही लोगों को परेशान किया जा रहा है।
Image Credit : File
बसपा प्रमुख ने एक ट्वीट में वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आजम खान को सवा दो साल से अधिक समय से जेल में बंद रखने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की निंदा की है।
Image Credit : FIle
मायावती ने ट्वीट में कहा कि अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की तरह ही, गरीबों, दलितों, अदिवासियों और मुस्लिमों को भय का शिकार बनाकर परेशान किया जा रहा है। जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है।
Image Credit : फाइल
उधर, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच बुधवार को एक महीने में दूसरी बार हुई मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
Image Credit : File
2014 के चुनाव में जब भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगाई थी तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवा दल से नाता तोड़ लिया था।
Image Credit : FIle
इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने विरोधी राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन किया था और भारी बहुमत हासिल किया था। लेकिन यह महागठबंधन दो साल भी नहीं चल पाया था।
Image Credit : File
वर्तमान में राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार के इतिहास ने भी भाजपा की चिंता बढ़ाई है। प्रदेश में भाजपा के सहयोगी नीतीश पिछले दो राष्ट्रपति चुनावों में गठबंधन से अलग वोट कर चुके हैं।