बाल विवाह के गुनहगार को घर से उठा रही पुलिस असम की हिमंत बिस्वा सरकार ने 14 साल से कम उम्र में शादी करने पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। अब असम पुलिस ने धड़पकड़ की कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन के इस एक्शन के बीच कुछ परिवार का दर्द भी सामने आया है। निमी जो कि डेढ़ महीने पहले मां बनी थी उसने बताया कि उसके गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाते हुए शुक्रवार को 2000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम सरमा ने कहा था 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों की शादी अवैध घोषित की जाएगी। असम के पुलिस महानिदेशक जेपी सिंह ने कहा, पिछले 15 दिन में राज्य में 4,004 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।