मेट्रो में सफर करते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी आज (शुक्रवार) दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय के कैंपस पहुंचे पीएम मोदी ने सुबह-सुबह दिल्ली मेट्रो में सफर कर दिल्लीवालों को सरप्राइज दे दिया इस सफर के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के साथ खूब बातचीत की पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान छात्र भी काफी उत्साहित दिखे पीएम मोदी ने येलो लाइन पर यूनिवर्सिटी तक मेट्रो में सफर के लिए टोकन खरीदा मोदी जी की मेट्रो राइड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोदी जी सभी लोगों से बातचीत करते हुए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने मेट्रो से सवारी की हो इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जहां मोदी जी ने मेट्रो से यात्रा की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी