महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को पूरे देश ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट में गांधी स्मृति पर राष्ट्रपिता को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की।
Image Credit : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है।
Image Credit : एएनआई
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।
Image Credit : एएनआई
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां उनके पसंदीदा भजन गाए गए और स्मारक पर उन्हें तोपों की सलामी दी गई।
Image Credit : एएनआई
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने भी राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि जहां पर सत्य है वहां महात्मा गांधी आज भी जीवित हैं।