झांसी में पीएम मोदी, देखिए तस्वीरें

अमर उजाला

Fri, 19 November 2021

Image Credit : एएनआई

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने झांसी को और तीनों सेनाओं को कई सौगातें दीं।

Image Credit : एएनआई

प्रधानमंत्री ने यहां थल सेना को स्टार्टअप द्वारा बनाए गए ड्रोन और यूएवी सौंपे। वायु सेना को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा तैयार हल्के युद्धक हेलिकॉप्टर (एलसीएच) और नौसेना को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और बेल द्वारा निर्मित वारफेयर सूट सौंपे।

Image Credit : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान एनसीसी के सभी तीन शाखाओं के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ एनसीसी कैडेटों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत भी की।

Image Credit : एएनआई

भारत में कैसे लोकप्रिय हुए डिविलियर्स

सोशल मीडिया
Read Now