नीति आयोग बैठक में विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात

अमर उजाला

Sun, 25 May 2025

Image Credit : Pti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसका विषय 2047 में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य था
Image Credit : Pti
नीति आयोग बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने हरियाणा के साथ जल विवाद का मुद्दा उठाते हुए केंद्र पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया
Image Credit : Pti
वहीं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केंद्रीय करों में 50 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की
Image Credit : Pti
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी छह महानगरों मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद की क्षमता का दोहन करने के लिए प्रधानमंत्री और संबंधित मुख्यमंत्रियों के अधीन एक राष्ट्रीय कार्य दल की स्थापना का प्रस्ताव रखा
Image Credit : Pti
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने राज्य सरकारों के तीन उपसमूहों के गठन का प्रस्ताव रखा
Image Credit : Pti
ऑपरेशन सिंदूर के बाद शासी परिषद की पीएम मोदी संग पहली बड़ी बैठक है, जिसमें 36 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में से 31 ने हिस्सा लिया
Image Credit : Pti

अनुष्का के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे कोहली, हनुमान गढ़ी भी गए

ANI/PTI
Read Now