अमर उजाला
Mon, 23 May 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं। वह यहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पहुंचे हैं।
पीएम मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।
टोक्यो में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि हम जापान में पीएम मोदी का स्वागत करके बहुत खुश हैं। उनकी ऊर्जा लाजवाब है।
इस दौरान एक जापानी बच्चे ने पीएम मोदी से हिंदी में भी बात की। बच्चे से स्पष्ट रूप से हिंदी बालते हुए देख पीएम मोदी ने पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी?
पीएम मोदी ने हिंद-व्यापार व्यापार समझौता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल हुए।
पीएम मोदी ने कहा, 'इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल' में हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए।
क्या 31 मई को नहीं चलेंगी सभी ट्रेनें?