अमर उजाला
Sun, 9 October 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया।
इस दौरान पीएम ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का उद्घाटन किया।
ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्य