अमर उजाला
Tue, 28 June 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष उनके कायल हैं। वह अपनी दोस्ती निभाना नहीं भूलते।
हमेशा वह विश्व के राष्ट्राध्यक्षों को कोई न कोई तोहफा देते हैं। खास बात यह है कि उनके तोहफे भारतीय वास्तु और लोककला के जीते जागते नमूने होते हैं।
जर्मनी में जी-7 देशों की बैठक के दौरान भी पीएम मोदी सभी के लिए तोहफा ले गए। जो बाइडन को उन्होंने वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी वाला ब्रॉच भेंट किया।
प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को रामायण थीम वाली डोकरा कलाकृति भेंट की। यह कला भी छत्तीसगढ़ की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की।
पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को निजामाबाद के खास मिट्टी के बर्तन उपहार स्वरूप दिए। इनमें विशेष तकनीकी का उपयोग किया जाता है।
लखनऊ के खास जरदोजी बॉक्स में इत्र की बोतलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रोन को उपहार में दी।
ब्रह्मांड में एलियन की मौजूदगी पर नासा प्रमुख का बड़ा बयान