पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान, यह उनका 21वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

अमर उजाला

Wed, 12 March 2025

Image Credit : Ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने देश के सर्वोच्च सम्मान 'कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन' देने का एलान किया
Image Credit : Ani
रामगुलाम ने कहा कि, मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं, जबकि पीएम मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं
Image Credit : Ani
बता दें कि यह किसी अन्य राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है
Image Credit : Ani
इससे पहले पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना और बारबाडोस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का एलान किया था
Image Credit : Ani
गुयाना ने पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया था, वहीं बारबाडोस में पीएम मोदी को प्रतिष्ठित 'ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' सम्मान दिया गया था
Image Credit : Ani
क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 से अब तक 21 देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों समेत संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है
 

 
Image Credit : Ani

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौटे उपकप्तान शुभमन गिल, मुंबई में हुआ स्वागत

PTI
Read Now