अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाशिम जिले के पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की और पारंपरिक ढोल पर हाथ भी आजमाया। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का शुभारंभ किया। वाशिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत सेवालाल महाराज और पोहरादेवी में संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
वाशिम में पीएम मोदी ने बंजारा समाज के संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद पीएम मोदी से भिक्खु संघ मुंबई के सदस्यों ने मुलाकात की। पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि भिक्खु संघ ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के कैबिनेट के फैसले पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बौद्ध धर्म के साथ पाली के मजबूत संबंध को याद किया।
सूर्यकुमार ने दिए भविष्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के संकेत, जानें क्या कहा