ओमिक्रॉन: एक महीना, 108 देश और 1.5 लाख मामले कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन अब तक के सभी वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट, डेल्टा से तीन गुना ज्यादा संक्रामक है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में इसका पहला मामला सामने आया था और देखते ही देखते एक महीने के अंदर यह 108 देशों में फैल चुका है। महज एक महीने में ओमिक्रॉन के 1.5 लाख से ज्यादा मामले दुनिया भर में दर्ज हो चुके हैं। गंभीर बात यह है कि ओमिक्रॉन ऐसे लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट से बचने के लिए वैक्सीन ही पर्याप्त नहीं है। मास्क व सैनिटाइजेशन जैसे उपाय भी करने होंगे। News