ओमिक्रॉन का खतरा: देश के छह बड़े राज्यों में नाइट कर्फ्यू उत्तर प्रदेश में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया। हरियाणा में रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आदेश शनिवार रात से लागू हो गया है। गैरजरूरी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गुजरात के 8 बड़े शहरों में 25 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। महाराष्ट्र में 24 दिसंबर की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू की घोषणा की है। असम में 26 दिसंबर से रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। हालांकि, 31 दिसंबर को राहत दी गई है।