छिपकर दबोच रहा कोरोना का यह स्ट्रेन यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया उप स्वरूप (sub-strain) मिला है, जिसे 'स्टील्थ ओमिक्रॉन' कहा जा रहा है। इस बीए.2 स्ट्रेन (BA.2 sub-strain) से खतरा ज्यादा है, क्योंकि यह गुप्त स्वरूप आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। यह स्ट्रेन कोरोना के महत्वपूर्ण टेस्ट आरटी-पीसीआर में पकड़ में नहीं आता है। इस स्ट्रेन के कारण यूरोप में नई कोरोना लहर का खतरा पैदा हो गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बीए.2 स्ट्रेन को जल्द ही 'वैरिएंट आफ कंसर्न' घोषित किया जा सकता है। ब्रिटेन व डेनमार्क के अलावा बीए.2 स्ट्रेन स्वीडन, नार्वे और भारत में भी मिलने की खबर है।