अब 65 लाख पेंशनर्स को समय पर मिलेगी पेंशन; आया नया आदेश

अमर उजाला

Sat, 28 September 2024

Image Credit : सांकेतिक

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (सीपीएओ) को  पेंशनभोगियों की तरफ से ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि उनकी पेंशन राशि देरी से मिल रही है। 

Image Credit : istock

चूंकि रिटायरमेंट के बाद अधिकांश लोगों का पेंशन पर ही जीवन बसर होता है, ऐसे में पेंशन का देरी से पहुंचना, उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा है। वित्त मंत्रालय ने पेंशन के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लिया है।

Image Credit : istock

मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय ने कहा कि पेंशन/पारिवारिक पेंशन, पेंशनभोगी के खाते में उस महीने के अंतिम कार्य दिवस तक पहुंच जानी चाहिए। मार्च महीने को छोड़कर, जिसमें पेंशन को अगले महीने यानी अप्रैल के पहले कार्य दिवस पर जमा किया जाना चाहिए।

Image Credit : istock

वित्त मंत्रालय के सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (सीपीएओ) द्वारा 20 सितंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा कि निर्धारित समय सीमा से परे पेंशन/पारिवारिक पेंशन जमा करने में किसी भी देरी को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। पेंशन में किसी तरह की देरी होने पर कार्रवाई की जाए। 

Image Credit : istock

पेंशन/पारिवारिक पेंशन के समय पर संवितरण की निगरानी के लिए, सभी सीपीपीसी को मासिक पेंशन/पारिवारिक पेंशन के क्रेडिट के संबंध में महीने के अंतिम कार्य दिवस के पूर्वाह्न तक इलेक्ट्रॉनिक रूप से एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 

Image Credit : istock

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (सीपीएओ) के इस आदेश के बाद पेंशनरों को बड़ी राहत मिलेगी। 

Image Credit : Adobe Stock

मुझे नहीं लगता वो आएंगे...पार्थिव पटेल ने हार्दिक की टेस्ट में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Hardik Himanshu Pandya
Read Now