नेशनल हेराल्ड प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ हुई।
Image Credit : पीटीआई
राहुल गांधी का बयान पीएमएलए एक्ट की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया।
Image Credit : Social media
राहुल के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं ने उनके समर्थन और मोदी सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किए। राहुल के समर्थन में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर समर्थकों की हुजूम लगी थी।
Image Credit : ANI
राहुल के समर्थन में कांग्रेस मुख्यालय के अंदर पी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Image Credit : ANI
मध्य दिल्ली इलाके में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को भी मंदिर मार्ग पीएस में हिरासत में ले लिया गया है।
Image Credit : Social media
हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजे वाला ने कहा कि गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे।