क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

अमर उजाला

Mon, 13 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

नेशनल हेराल्ड केस में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी ने तलब किया है। ईडी के तीन अधिकारी राहुल गांधी से सवाल कर रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी 23 जून को पेश होना है। वह कोरोना संक्रमण के कारण अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

पं. जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड का गठन किया था। तब AJL के अंतर्गत अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड, हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज समाचार पत्र प्रकाशित हुए। 

Image Credit : सोशल मीडिया

भले ही AJL के गठन में पं. जवाहर लाल नेहरू की भूमिका थी, लेकिन इस पर मालिकाना हक कभी भी उनका नहीं रहा।

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2008 तक AJL पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया। तब AJL ने फैसला किया कि अब समाचार पत्रों का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। 

Image Credit : सोशल मीडिया

घाटा होने पर इसकी होल्डिंग यंग इंडिया लिमिटेड यानी YIL को ट्रांसफर कर दी गई। कंपनी में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के पास रखी गई।

Image Credit : सोशल मीडिया

शेयर ट्रांसफर होते ही AJL के शेयर होल्डर्स सामने आ गए। कई शेयरधारकों ने आरोप लगाया कि जब YIL ने AJL का 'अधिग्रहण' किया था तब उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

2012 में भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Image Credit : सोशल मीडिया

2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने शुरू की। 19 दिसंबर, 2015 को निचली अदालत ने इस मामले में दोनों को जमानत दे दी थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां पहुंचा मानसून?

सोशल मीडिया
Read Now