अमर उजाला
Tue, 18 January 2022
एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह को धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है।
आज यानी 18 जनवरी को बुर्ज खलीफा (Burj Khallifa) से दोगुने आकार का एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा।
कहा जा रहा है कि अभी तक का यह सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है, जिसका नाम 7482 (1994 PC1) है।
एस्टेरॉयड की लंबाई करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी इसको खतरनाक घोषित किया हुआ है। अगर, इसके रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो भारी तबाही मच सकती है।
कहा जाता है कि एक बड़ा एस्टेरॉयड सिर्फ एक बार पृथ्वी से टकराया था, जिसके बाद डायनासोर दुनिया से खत्म हो गए थे।
500 करोड़ की बेअसर कोरोना दवाओं का अंधाधुंध सेवन