अमर उजाला
Wed, 29 June 2022
उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। सामने आया है कि वे पाकिस्तान संस्थान दावत-ए-इस्लामी से जुड़े हुए थे।
यह वही इस्लामी संगठन है, जिस पर भारत में धर्मांतरण कराने के आरोप लग चुके हैं।
इस संगठन पर दान के पैसे का गलत गतिविधियों में इस्तेमाल का भी आरोप लग चुका है।
दरअसल, दावत-ए इस्लामी सुन्नी कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है। इसके अलावा शरिया कानून की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करता है।
इस इस्लामी संगठन पर 32 तरह के कोर्स संचालित होते हैं। सभी कोर्स इस्लाम की शिक्षाओं से जुड़े हुए हैं।
न्यू मुस्लिम नाम से भी एक कोर्स है, जिसमें जिहादी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है।
यह संगठन भारत में लगभग चार दशक से अपने पैर जमाए हुए है। 100 से ज्यादा देशों में इसका नेटवर्क है।
देश में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन