ड्रग्स केस में बेहद अहम ये छह किरदार

अमर उजाला

Wed, 27 October 2021

Image Credit : अमर उजाला

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी अब आरोपों के दायरे में हैं। समीर के अलावा भी पांच और ऐसे चेहरे हैं, जो आर्यन खान केस के ईद-गिर्द घूमते हैं।

Image Credit : PTI

समीर वानखेड़े

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने ही आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर कई सवाल उठने लगे। 
Image Credit : सोशल मीडिया

किरण गोसावी

क्रूज पर छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम के साथ किरण गोसावी एक्टिव था। वह एक प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी चलाता है। क्रूज ड्रग्स केस में वह गवाह भी है। फिलहाल वह फरार है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रभाकर सैल

यह आर्यन खान ड्रग्स केस का दूसरा गवाह और किरण गोसावी का बॉडीगार्ड है। प्रभाकर का दावा है कि एनसीबी दफ्तर में गोसावी ने अपने फोन से आर्यन और सैम डिसूजा नाम के शख्स से बात कराई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया

सैम डिसूजा

सैम डिसूजा शाहरूख खान का करीबी बताया जाता है। किरण गोसावी और समीर वानखेड़े पर वसूली का आरोप लगाने वाले प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में सैम डिसूजा का नाम लिया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

अचित कुमार

एनसीबी ने क्रूज से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आर्यन और अरबाज ने अचित कुमार का नाम लिया था। 
Image Credit : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे

अभिनेत्री अनन्या पांडेय का नाम आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट से सामने आया है। एनसीबी की जांच में मालूम चला है कि आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स को लेकर काफी चर्चा होती थी। 
Image Credit : PTI

अब तक क्या हुआ?

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो अक्तूबर को मुंबई के एक क्रूज पर छापेमारी की थी। कथित तौर पर यहां रेव पार्टी चल रही थी। 

Image Credit : PTI

टाटा का 5.49 लाख का ‘पंच’

Tatamotors@twitter
Read Now