अमर उजाला
Tue, 26 July 2022
हालांकि ये सिलसिला अब ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। 28 जुलाई से एक बार फिर से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 28 जुलाई से बारिश की संभावना नजर आ रही है।
इन राज्यों में मानसून की यह स्थिति दो अगस्त तक बनी रहेगी।
अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
इनके अलावा देश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
आखिर मौत के बाद इंसान के साथ क्या होता है?