अमर उजाला
Sun, 7 August 2022
वैश्विक स्तर पर इन दिनों कोरोना महामारी के साथ मंकीपॉक्स संक्रमण का भी कहर जारी है। मई से अब तक लगभग 80 देशों में 21,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दर्जनों लोगों को संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है।
भारत में भी संक्रमण का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। फिलहाल देश में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में से एक की मौत भी हो चुकी है।
मंकीपॉक्स संक्रमण की शुरुआत फ्लू जैसे लक्षणों के साथ होती है। मंकीपॉक्स के अधिकांश मामलों में पहले बुखार, थकान और शरीर में दर्द जैसे समस्याओं का अनुभव होता है।
मंकीपॉक्स संक्रमण का संक्रमण से लक्षण दिखने में लगने वाला समय 1-2 हफ्तों का हो सकता है। अगर इस तरह के लक्षण सामान्य दवाइयों से ठीक नहीं हो रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
मंकीपॉक्स संक्रमण में शुरुआती लक्षणों के बाद कुछ ही दिनों में लिम्फ नोड्स से संबंधित समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इसमें आपको लिम्फ नोड्स में सूजन या इसके आकार में बढ़ोतरी जैसी दिक्कतों का अनुभव हो सकता है।
मंकीपॉक्स के संक्रमण के दौरान, जब शरीर फ्लू जैसे लक्षणों से मुकाबला कर रहा होता है, ऐसे में लिम्फ नोड्स की समस्या नजर आ सकती है। संक्रमण के ऐसे लक्षण दूसरे चरण का संकेत माने जाते हैं।
एलियन से ऐसे हो सकता है संपर्क