तस्वीरें: मणिपुर भूस्खलन में 18 सैनिकों की दर्दनाक मौत मणिपुर के नोनी जिले में एक प्रादेशिक सेना शिविर में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 18 जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को बचा लिया गया है, टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल के पास टेरिटोरियल आर्मी कैंप में बुधवार रात भूस्खलन हुआ। भारतीय सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना और केंद्रीय और राज्य आपदा बलों द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों को बारिश और अन्य कारकों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।