अमर उजाला
Sun, 12 June 2022
राष्ट्रपति चुनाव का एलान हो चुका है। 18 जुलाई को देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान होंगे।
चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही विपक्षी एकता की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है।
विपक्षी दलों को एक करने के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सभी दलों को पत्र लिखा है।
ममता बनर्जी ने 15 जून को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।
ममता के इस कदम पर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बैठक को एकतरफा बताया है।
सीताराम येचुरी के साथ डी राजा भी इस बैठक से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा है, ऐसे फैसलों से विपक्षी एकता को नुकसान होगा।
देश पर कोरोना का साया, चौथी लहर की आहट