अमर उजाला
Wed, 4 December 2024
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर 11 दिनों से जारी संशय पर अब विराम लग गया है
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे
22 जुलाई 1970 को नागपुर में एक मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार में देवेंद्र फडणवीस का जन्म हुआ था
देवेंद्र के पिता गंगाधरराव फडणवीस जनसंघ के सदस्य थे और वह नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे
उनकी माता सरिता फडणवीस विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की पूर्व निदेशक थीं
साल 2005 में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की, जो एक गायक के साथ-साथ बैंकर हैं
उनकी एक बेटी दिविजा फडणवीस है, जो महज 15 साल की हैं
देवेंद्र फडणवीस को FM सुनने का शौक है, इसके साथ ही वे पुराने हिंदी गानों के भी शौकीन हैं
फडणवीस को मोदक या पूरन पोली की तरह ही सबवे सैंडविच भी बहुत पसंद है
कोहली के साथ विश्व कप जीत चुका यह खिलाड़ी अब बैंक में कर रहा काम, नाम सुन चौंक जाएंगे