अमर उजाला
Wed, 12 October 2022
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी उप-चुनाव के लिए शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है।
इससे पहले सोमवार को शिंदे और उद्धव गुट की शिवसेना को अलग-अलग नाम आवंटित किया गया था।
शिंदे गुट को दो तलवार और एक ढाल चुनाव चिह्न मिला है। उद्धव गुट को जलती हुई मशाल चुनाव चिह्न के रूप में मिली है।
उद्धव गुट की शिवसेना का नया नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे है। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना को चुनाव आयोग ने बालासाहेबची शिवसेना नाम आवंटित किया है।
दरअसल, तीन नवंबर को महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर दोनों गुटों ने शिवसेना के नाम और चुनाव निशान पर अपना दावा चुनाव आयोग में पेश किया था।
इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दोनों फ्रीज करके दोनों गुटों से तीन-तीन वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न मांगे थे।
इससे पहले जून 2021 में लोजपा के चुनाव निशान को चुनाव आयोग फ्रीज कर चुका है। तब, चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी पर कब्जे को लेकर जंग हुई थी।
पलटवार करने में सबसे आगे है टीम इंडिया