अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
महाराष्ट्र में नई सरकार को गठन हो गया है
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
पिछले पांच साल में अजित ने लगभग सभी सरकारों में उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है
अजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शपा) के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं
शरद पवार के दूसरे बड़े भाई अनंतराव के बेटे हैं अजित पवार
अजित के पिता बॉम्बे में 'राजकमल स्टूडियो' में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी. शांताराम के लिए काम करते थे
उनकी मां का नाम आशा पवार है
उनकी शादी सुनेत्रा पवार से हुई जो महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और दबंग छवि वाले पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन हैं
अजित और सुनेत्रा के दो बच्चे हैं। पार्थ और जय
पार्थ 2019 में महाराष्ट्र के मवाला से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था
उनके छोटे बेटे जय पवार उद्यमिता के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं
शपथ ग्रहण से पहले भक्तिमय हुए देवेंद्र फडणवीस