बागी विधायकों की भागमभाग, गहराता 'महा' संकट शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सीएम उद्धव अपने विधायकों को मनाने की पूरी कोशिश में लगे हैं लेकिन बागी विधायक मानने के लिए तैयार नहीं हैं। बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि यदि शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन करती है तो हम वापस लौटने के लिए तैयार हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को आगे लेकर जाएंगे। मेरी विधायकों से बात हुई है।