अमर उजाला
Thu, 19 January 2023
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए हर राज्य में बेहतर व्यवस्था की जा रही है। मरीजों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने पर हर सरकार का जोर है।
हालांकि, देश में कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़कों का अभाव है। कनेक्टिविटी न हो पाने के कारण वहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।
इस परेशानी को दूर करने के लिए महाराष्ट्र गढ़चिरौली जिले के दूर-दराज के गांवों के लिए बाइक एंबुलेंस की सुविधा शुरू की गई है।
परियोजना अधिकारी शुभम गुप्ता का कहना है कि भामरागढ़, गढ़चिरौली में 122 गांव हैं, जहां मानसून के दौरान कनेक्टिविटी की समस्या होती है। इसलिए हमने बाइक एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है।
इस एंबुलेंस में स्ट्रेचर लगा हुआ है, जिससे मरीज आराम से शहर के अस्पतालों तक पहुंच सकें और उन्हें बेहतर इलाज मिले।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूषण चौधरी का कहना है कि बाइक एंबुलेंस के लिए ड्राइवरों को नियुक्त किया है जो आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
क्या कभी देखा है दुल्हन की तरह सजी शेरनी और बंदरिया