सचिन पायलट से अखिलेश तक...दिलचस्प है नेताओं की मोहब्बत
अमर उजाला
Tue, 31 January 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
सचिन पायलट- सारा अब्दुल्ला
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने फारुख अब्दुल्ला की बेटी सारा से शादी की है। पहले दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे, लेकिन 2004 में सारा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई।
Image Credit : सोशल मीडिया
देवेंद्र फडणवीस-अमृता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई और यहीं से उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी। 2006 में इस कपल ने शादी कर ली।
Image Credit : सोशल मीडिया
अखिलेश यादव-डिंपल यादव
अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद अखिलेश मास्टर्स के लिए विदेश चले गए। 1999 में इस दोनों ने शादी कर ली।
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा से प्यार हुआ था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। बाद में दोनों परिवार मानें और 1997 में इस कपल ने शादी रचा ली।
Image Credit : सोशल मीडिया
इमैनुएल मैक्रों-ब्रिगिट
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुद से 24 साल बड़ी और तीन बच्चों की मां ब्रिगिट से शादी की है। ब्रिगिट की बेटी और इमैनुएल एक ही क्लास में पढ़ते थे, लेकिन मैक्रों को अपनी टीचर ब्रिगिट से प्यार हो गया।