पाकिस्तान में ज़ुल्फिकार अली भुट्टो के शासन के दौरान शराब पर पूरी तरह से बैन लगाया गया था। हालांकि यहां ग़ैर-मुसलमानों को महीने में 5 बोतल शराब और 100 बोतल बीयर की छूट दी जाती है।
Image Credit : iStock
यमन में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यहां शराब को इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ माना जाता है। हालांकि, अदन और सना इसके अपवाद हैं.।
Image Credit : social media
सूडान में 1983 से शराब समेत मादक पेय पदार्थों के निर्माण, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, यहां गैर-मुसलमान अपने निजी क्वार्टर में शराब पी सकते हैं।
Image Credit : Pixabay
सऊदी अरब में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यहां शराब का निर्माण, आयात, बिक्री और पीना अवैध है।
Image Credit : Pixabay
अफ्रीकी इस्लामी देश सोमालिया में भी शराब पर बैन है। यहां शराब बनाने, व्यापार और खपत पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हालांकि ग़ैर-मुसलमानों और आने वाले विदेशियों को शराब का सेवन करने की अनुमति है।
Image Credit : Pixabay
मालदीव में स्थानीय आबादी के लिए शराब पर प्रतिबंध है। देश में, केवल रिसॉर्ट्स और विशेष परमिट वाले कुछ होटल और रेस्टोरेंट ही टूरिस्ट को शराब बेच सकते हैं।
Image Credit : iStock
कुवैत में शराब की बिक्री, खपत और रखने पर कानून द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानून तोड़ने पर विदेशियों को भी जेल और देश से बाहर करने की सज़ा हो सकती है।