केवल छह हजार का जुर्माना देकर लालू हो गए बरी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज झारखंड के पलामू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने लालू यादव पर 6000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। बता दें कि लालू यादव पर साल 2009 में चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर लैंड करवाने का आरोप था। चुनाव आयोग ने लालू के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना था और FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था। अदालत से बरी होते ही लालू यादव अब पलामू से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। अदालत से बाहर निकलने के बाद लालू ने पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।