कौन हैं पायलट मोनिका? पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई थी। इस विमान को पायलट मोनिका खन्ना उड़ा रहीं थीं। मोनिका खन्ना ने विमान के एक इंजन में आग लगने के बाद साहस का परिचय दिया। सिंगल इंजन पर विमान की इंमजरजेंसी लैंडिंग कराई। इस विमान में चालक दल के साथ 191 यात्री सवार थे। जिन्हें मोनिका खन्ना ने खंरोच तक न आने दी। उनकी सूझबूझ और साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है। स्पाइस जेट ने भी मोनिका खन्ना की तारीफ की है। पायलट मोनिका खन्ना को घूमने-फिरने का काफी शौक है। मोनिका जितनी साहती हैं, उतनी ही वह खूबसूरत भी हैं। न्यूज