आठवें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई नया वेतन आयोग लाए जाने की तैयारी नहीं है।
Image Credit : social media
सातवें वेतन आयोग के आधार पर मिलता है वेतन
अभी केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन दिया जाता है, जिसमें शामिल महंगाई भत्ते में सालाना बढ़ोतरी की जाती है।
Image Credit : social media
महंगाई भत्ते में की गई है बढ़ोतरी
हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ते को तीन फीसदी बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन में बड़ा उछाल आया है।
Image Credit : social media
डीए में और इजाफा कर सकती है सरकार
संभावना ये भी जताई जा रही है कि बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार जुलाई-अगस्त में केंद्रीय कर्मियों के डीए में और इजाफा कर सकती है।
Image Credit : social media
सातवां वेतन आयोग हो सकता है आखिरी
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि केंद्रीय कर्मियों के लिए सातवां वेतन आयोग ही आखिरी हो। यानी आठवां वेतन आयोग आए ही नहीं।
Image Credit : social media
वेतन में इजाफे के लिए नया फॉर्मूला ढूंढ़ रही है सरकार
सरकार कर्मचारियों के वेतन में इजाफे के लिए नया फॉर्मूला ढूंढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, नए फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों का वेतन उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ेगा।
Image Credit : social media
47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा फायदा
केंद्र सरकार अगर इस तरह का कोई नियम लाती है तो इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। लेकिन इसका सबसे सकारात्मक असर निम्न स्तर के कर्मचारियों को होगा।
Image Credit : social media
आईपीएल 2022 प्लेऑफ में दो स्थानों के लिए पांच दावेदार