क्या है रामसे हंट सिंड्रोम? जिससे जूझ रहे जस्टिन बीबर
अमर उजाला
Mon, 13 June 2022
Image Credit : सोशल मीडिया
कनाडा के पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर के चेहर का हिस्सा आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गया है। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
Image Credit : Instagram- Justin Bieber
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वह रामसे हंट सिंड्रोम नामक एक संक्रमण की चपेट में हैं। यह वायरस न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का कारक माना जाता है, इससे चेहरे की नसें प्रभावित हो सकती हैं।
Image Credit :
रामसे हंट सिंड्रोम का जोखिम उन लोगों में अधिक होता है जिन्हें चिकनपॉक्स हुआ है। चिकनपॉक्स से ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों में वायरस शरीर में रह जाता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रामसे हंट सिंड्रोम की स्थिति चेहरे पर लकवा से लेकर स्थाई रूप से सुनने की क्षमता तक को प्रभावित करने वाली समस्याएं बढ़ा सकती है।
Image Credit : Istock
बच्चों में इसके मामले काफी दुर्लभ रहे हैं। जिन लोगों को पहले से ही प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी की समस्या है, यह संक्रमण उन लोगों के लिए और भी गंभीर हो सकता है।
Image Credit : Social Media
वैसे तो ज्यादातर लोगों में रामसे हंट सिंड्रोम के कारण होने वाली सुनने या चेहरे पर लकवा की समस्या कुछ दिनों में इलाज के बाद ठीक हो जाती है, हालांकि गंभीर स्थितियों में यह दिक्कत स्थाई रूप से बनी भी रह सकती है।
Image Credit : istock
डॉक्टर्स बताते हैं कि लक्षण शुरू होने के 3 दिनों के भीतर उपचार शुरू कर दिया जाए है, तो ठीक होने की संभावना अधिक होती है।
Image Credit : Istock
लापता होने के 30 साल बाद इस फ्लाइट ने किया था लैंड