अमर उजाला
Wed, 11 December 2024
पत्नी व उसके परिवार की प्रताड़ना और दो वर्ष में कोर्ट की 120 तारीखें इसके बावजूद न्याय न मिलने के कारण 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत को चुना।
अतुल ने दुनिया से जाने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा। जिसमें साथी के लालच और षड्यंत्र की दास्तां, कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर किया।
अतुल सुभाष बंगलूरू में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पत्नी निकिता ने अतुल व उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश समेत 9 अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे।
हार के गम को भुलाकर एडिलेड में नन्हीं प्रशसंक के साथ मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत