'न्याय अभी बाकी है', पत्नी की प्रताड़ना से तंग आईटी पेशेवर ने दी जान

अमर उजाला

Wed, 11 December 2024

Image Credit : अमर उजाला

पत्नी व उसके परिवार की प्रताड़ना और दो वर्ष में कोर्ट की 120 तारीखें इसके बावजूद न्याय न मिलने के कारण 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत को चुना। 

Image Credit : अमर उजाला

अतुल ने दुनिया से जाने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा। जिसमें साथी के लालच और षड्यंत्र की दास्तां, कानूनी महकमे में भ्रष्टाचार को उजागर किया।

Image Credit : अमर उजाला
पुलिस को उनका शव पंखे से लटकता मिला, जिनके सीने पर गोंद से चस्पा पन्नों में लिखा था न्याय अभी बाकी है। सुसाइड नोट में चार पन्ने हाथ से और 20 कंप्यूटर से प्रिंट किए गए थे। 
Image Credit : अमर उजाला

अतुल सुभाष बंगलूरू में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पत्नी निकिता ने अतुल व उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश समेत 9 अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे। 

Image Credit : अमर उजाला
उनके खिलाफ नौ मामलों में छह के मुकदमे ट्रायल कोर्ट और तीन हाईकोर्ट में थे। दो साल में कोर्ट की 120 तारीखें लगीं, जिससे वह पूरी तरह टूट गए। अतुल ने लिखा, इस सिस्टम ने मुझे न्याय नहीं दिया, मेरा फैसला बाकी है। 
Image Credit : अमर उजाला

हार के गम को भुलाकर एडिलेड में नन्हीं प्रशसंक के साथ मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत

Screen Grab
Read Now