बाइडन ने की पीएम मोदी की तारीफ क्वाड की बैठक के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक से पहले बाइडन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने कोरोना संकट को अच्छे से हैंडल किया लेकिन चीन विफल रहा। बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। हम भारत के साथ धरती की अब तक की सबसे अच्छी दोस्ती करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए भारत-अमेरिका की दोस्ती अहम है। हमारे समान हितों में विश्वास मजबूत हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठाया। दोनों नेतोओं ने विश्व में शांति स्थापित करने पर बात कीं। पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत मसले पर हम समान विचारधारा वाले देशों के साथ समान विचार साझा करते हैं। बाइडन ने कहा कि हमारे साझा हितों और मूल्यों ने दोनों देशों के बीच विश्वास के बंधन को मजबूत किया है।