आईटीआर की आखिरी तारीख का इंतजार न करें

अमर उजाला

Mon, 27 December 2021

Image Credit :

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने वालों की संख्या में भी तेज इजाफा हो रहा है। आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

Image Credit :

21 दिसंबर 2021 तक देश के 4 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने आईटीआर दाखिल कर दिया है। खास बात ये है कि इनमें से 8.7 लाख आयकर रिटर्न केवल एक दिन में दाखिल किए गए हैं।

Image Credit :

बीते एक सप्ताह में ही 46.77 लाख करदाताओं ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। इसलिए अगर आपने अब तक अपना आईटीआर नहीं भरा है तो जल्द से जल्द भर लें, आखिरी तारीख का इंतजार न करें।

Image Credit :

31 दिसंबर के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने पर आपको पेनाल्टी भरनी पड़ेगी। आयकर विभाग ने भी ट्वीट कर लोगों से अपील भी की है कि वे जल्द से जल्द अपनाआयकर रिटर्न भर लें।

Image Credit :

करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने के लिए जागरूक करने के लिए आयकर विभाग लगातार रिमाइंडर भेज रहा है। ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

Image Credit :

5 राज्यों में चुनाव पर फैसला अगले साल

Read Now