खबरदार! आ रहा है डिस्ट्रॉयर 'INS विशाखापट्टनम' देश का पहला स्वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर पोत 'पी13बी' आज नौ सेना में कमीशन हो गया। इसे 'आईएनएस विशाखापट्टनम' के नाम से जाना जाएगा। इस जंगी जहाज का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा किया गया है। इसे 28 अक्टूबर को नौ सेना ने प्राप्त कर लिया था। आईएनएस विशाखापट्टनम के अलावा आईएनएस मुरगांव, इंफाल और सूरत को भी 2022 तक सेना में शामिल करने की तैयारी है। ये सब भी स्वदेशी पोत होंगे। आईएनएस विशाखापट्टनम मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह दुश्मन के जंगी जहाजों पर एक से एक खतरनाक मिसाइलें दाग सकता है। यह जंगी जहाज18 ब्रह्मोस मिसाइल व 32 बराक मिसाइलों को भी लांच करने में सक्षम है। news